रामपुर: होमगार्ड पर हमले के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, नौ डंपर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। तहसीलदार की टीम हमला कर हमराह होमगार्ड को घायल करने के बाद पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया। संयुक्त रुप से अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन से भरे नौ ओवरलोड डंपरो को कब्जे मे कर सीज करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

शुक्रवार की रात तहसीलदार अवनिंद्र कुमार, लेखपाल सुशील कुमार, चालक रामगोपाल, हमराह होमगार्ड राजाराम, होमगार्ड प्रेमसिंह के साथ खंड विकास कार्यालय के निकट खनन पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग कर रहे थे। तहसीलदार की टीम पर हमला कर उनके हमराह होमगार्ड प्रेमसिंह गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जबकि तहसीलदार समेत अन्य कर्मी बालबाल बच गये थे। पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया था। जिस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था।

शनिवार व रविवार को एसडीएम सचिन राजपूत, सीओ ओमकारनाथ शर्मा, कोतवाल शरद मलिक ने अभियान चलाकर क्षेत्र मे जगह जगह से अवैध खनन से भरे ओवरलोड नौ डंपरों व ट्रकों को कब्जे मे कर सीज करने की कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों मे हड़कंप मचा है। एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि अवैध खनन का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

होमगार्ड पर हमला करने वाले खनन फील्डरों का शांतिभंग में पुलिस ने किया चालान
अवैध खनन की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग कर रहे  तहसीलदार की टीम पर शिफ्ट कार से हमला कर हमराह होमगार्ड को घायल करने के मामले में पुलिस ने चारों खनन फील्डरों का शांति भंग मे चालान किया है। शुक्रवार की रात तहसीलदार अवनिंद्र कुमार, लेखपाल सुशील कुमार, चालक रामगोपाल, हमराह होमगार्ड राजाराम, होमगार्ड प्रेमसिंह के साथ खंड विकास कार्यालय के निकट अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग कर रहे थे। 

अवैध खनन से भरे वाहनों को निकालने के लिए फील्डिंग कर रहे खनन कारोबारियों के फील्डरों की कार को रोकने के लिए तहसीलदार ने इशारा किया,खनन कारोबारियों के फील्डरों ने चेकिंग के दौरान तहसीलदार की टीम पर हमलाकर उनके हमराह होमगार्ड प्रेमसिंह गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जबकि तहसीलदार समेत अन्य कर्मी बालबाल बच गये थे। शनिवार को पुलिस ने घायल होमगार्ड प्रेमसिंह की ओर से तहसील क्षेत्र के गांव मिलककाजी निवासी जावेद,महमूद मुल्ला व राहतजान,धनपुर शाहदरा निवासी सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपी फील्डरों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों का शांति भंग मे चालान किया। एसडीएम ने महमूद मुल्ला को मुचलकों मे पाबंद कर छोड़ दिया।  तीन आरोपियों को एसडीएम ने जेल भेजा है।

प्रयुक्त शिफ्ट कार को दूसरे दिन भी पुलिस नहीं कर सकी बरामद
तहसीलदार की टीम पर हमला कर होमगार्ड को घायल करने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी खनन फील्डरों की शिफ्ट कार को बरामद करना तो दूर सुराख तक नही लगा सकी है। ठोस कार्रवाई न होने से खनन के धंधेबाज सिस्टम पर हावी होते जा रहे है। जिससे खनन के धंधेबाज ओर खनन फील्डरों के हौसले बुलंद है। शुक्रवार की रात तहसीलदार अपनी टीम के साथ अवैध खनन पर अंकुश लगाने के चैकिंग अभियान चला रहे थे। 

इस दौरान तहसीलदार ने खनन के वाहनों की फील्डिंग कर रहे फील्डरों की कार रोकने का प्रयास किया तो फील्डरों ने कार टीम पर हमला बोल होमगार्ड को घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन पुलिस दूसरे दिन भी तहसीलदार टीम पर हमला करने वाली शिफ्ट कार को बरामद करना तो दूर कार का सुराग तक नहीं लगा सकी है। अवैध ओवरलोड वाहनों मे भरे खनन से पानी टपकने कारण करोड़ों की लागत से बना मार्ग क्षतिग्रस्त होने लगा है। ओर मार्गो पर बेतरतीब दौड़ रहे खनन के वाहनों से हादसे होते रहते है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: एडीएम साहब! गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई- सुनैना

 

संबंधित समाचार