बरेली: नए सिरे से हुआ भोजीपुरा-अगरास मार्ग का टेंडर, इसी सप्ताह शुरू होगा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

19.6 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा-अगरास मार्ग का नए सिरे से टेंडर किया गया है। शहर की एक फर्म को 20 करोड़ रुपये में ठेका मिला है। यह फर्म इसी सप्ताह काम शुरू कर देगी।

दो माह पहले लोक निर्माण विभाग ने भोजीपुरा-अगरास मार्ग के 19.6 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को 27 करोड़ रुपये के काम का टेंडर आमंत्रित किया था। यह टेंडर स्टोन हाइट इंफ्रा के नाम निकला था, लेकिन फर्म ने जो अनुभव प्रमाण पत्र लगाए थे, वे जांच में फर्जी मिले थे। इसपर टेंडर निरस्त कर दिया गया था। फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले शाहजहांपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर भी कार्रवाई की गई थी।

रेरपकतचपप

एक्सईन अभिनेश कुमार ने जांच कमेटी गठित कर 15 दिन में नए सिरे से टेंडर निकालने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित समय में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। ठेकेदारों का आरोप था कि पूर्व में टेंडर प्रक्रिया में शामिल दूसरे नंबर के ठेकेदार को ठेका देने की वजह से नया टेंडर नहीं निकाला जा रहा है। अमृत विचार ने इसको लेकर खबर प्रकाशित की तो कुछ ही दिन बाद टेंडर आमंत्रित कर दिया गया। एसई अभिनेश कुमार ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस कर रही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सिर्फ आम जनता के कट रहे चालान

संबंधित समाचार