बरेली: स्पंदन में डॉक्टरों ने मचाया धमाल, दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमए सभागार रविवार देर रात सतरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। बॉलीवुड के गानों पर डॉक्टर व उनके परिवार के सदस्य थिरक रहे थे। मौका था आईएमए के वार्षिकोत्सव स्पंदन का। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कल्चरल चेयरमैन डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. राजीव गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. लतिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. नीरा अग्रवाल, डॉ. भारती सरन, डॉ. अनीता अजय और चेयरमैन प्रोग्राम कमेटी डॉ. रवीश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

अतिथियों में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, नवनिर्वाचित महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, आईएमए यूपी के सचिव डॉ. वीबी जिंदल, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल रहीं।

कार्यक्रम में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल और डॉ अर्जुन अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ के बाद डॉक्टर और उनके परिवार वालों ने गीत सुनाए और गानों पर डांस किया। डॉ. हरमीत, डॉ. सुनीता, डॉ. शम्मी पुरवार,डॉ. नीलू, डॉ. रतन पाल, डॉ. संध्या, डॉ. शिखा बास, डॉ. शालिनी ने गीतों पर प्रस्तुति दी।

आपके आ जाने से ...
डॉ. अनूप आर्य ने पत्नी पूजा आर्य के साथ युगल डांस करते हुए आपके आ जाने से... गीत प्रस्तुत किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। आईएमए म्यूजिक क्लब की ओर से डॉ. रश्मि शर्मा और टीम ने रॉक दी बीट की प्रस्तुति दी। डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मुरलीधर छाबड़िया, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अमिता गुप्ता ने गीत सुनाए।सभी ने तालियां बजाकर उन लोगों का उत्साहवर्धन किया। लेडीज क्लब ने ज्योति टंडन के निर्देशन में डांस प्रस्तुत किया। डॉ. सोमेश ने जुम्बा डांस पर प्रस्तुति दी। डॉ. राजकुमारी मित्तल के निर्देशन में डॉक्टर्स फाइल नामक नाटिका का मंचन किया गया।

क्या बेटी एक अभिशाप... ने खूब बटोरीं तालियां
डॉ. सुदीप सरन और डॉ. भारती सरन ने क्या बेटी एक अभिशाप का मंचन किया, जिसके जरिये कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवक की ससुराल में मौत, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार