Deoria road accident: कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना इलाके में सोमवार की सुबह एक ट्रक एवं कार में भीषण टक्कर हो जाने से कार चालक, तीन वर्षीय बालिका तथा तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर के भरटोला के रहने वाले कुछ लोग कार से बिहार के मैरवा में एक उपनयन संस्कार में हिस्सा लेने के लिए सुबह जा रहे थे। तभी भाटपाररानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहियारी बघेल इलाके के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

एसपी ने बताया कि इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार प्रमिला देवी (50), त्रिशुला (40) गीता (45), सिद्धि (तीन साल) और कार चालक अरशद (32) की मौत हो गई। हादसे में रिंकू, कान्हा, अंजना और देवेश कुमार घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें - बहराइच : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म