गाजियाबाद में सीबीएसई के उप निदेशक ने फंदा लगाकर दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना इलाके में केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एक अधिकारी ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि कौशांबी थाना क्षेत्र के सुमेरू सोसाइटी में सीबीएसई के उप निदेशक वीएन सिंह (53) अपने परिवार के साथ रह रहे थे। 

उन्‍होंने बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गये। परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। उन्‍होंने बताया कि रविवार की सुबह जब सिंह अपनी दिनचर्या के अनुसार नहीं उठे तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। यादव ने बताया कि पुलिस ने पाया कि सिंह का शव पंखे से चादर के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी ने परिजनों के हवाले से बताया कि कई दिनों से सिंह अवसाद में थे। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया जिसमें कथित तौर पर लिखा है ‘‘ लंबी बीमारी के कारण अवसाद में रहने की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं।’’

ये भी पढ़ें -लखनऊ: नाबालिग युवती से किया दुष्कर्म, फिर जबरन कराया गर्भपात 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म