के सी त्यागी जद (यू) के किए गए मुख्य प्रवक्ता और विशेष सलाहकार नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को अपने अनुभवी नेता के. सी. त्यागी को अपना मुख्य प्रवक्ता और 'विशेष सलाहकार' नियुक्त किया। कुछ महीने पहले घोषित पार्टी के नए पदाधिकारियों की सूची से उनका नाम नदारद था। जद(यू) ने एक बयान में समाजवादी आंदोलन में त्यागी के अनुभव को स्वीकार किया और बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के पूर्व प्रमुख नीतीश कुमार के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के साथ उनके संबंधों का उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें - भाजपा का 2024 में केंद्र से हो जाएगा सफाया : डॉक्टर के वी सिंह

बयान में कहा गया है, ‘‘...इसलिए हम उनका संगठनात्मक अनुभव चाहते हैं। उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।’’ पूर्व सांसद त्यागी मार्च में घोषित पदाधिकारियों की सूची से नाम हटाए जाने से पहले जदयू के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता थे। पार्टी ने तब दावा किया था कि उनके बार-बार अनुरोध पर उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - 2,000 रुपये के नोटों का मुद्दा : संजय राउत का प्रधानमंत्री पर ‘मनमाने’ फैसले लेने का आरोप

संबंधित समाचार