भाजपा का 2024 में केंद्र से हो जाएगा सफाया : डॉक्टर के वी सिंह

भाजपा का 2024 में केंद्र से हो जाएगा सफाया : डॉक्टर के वी सिंह

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विशेष कार्याधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर के वी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा छेड़े गए ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ विपक्ष आपके समक्ष एवं मिलन समारोह के साकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनसंवाद के मुकाबले कांग्रेस की ओर से आगामी 28 मई को सिरसा जिले में हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम के तहत समारोह करेंगे।

ये भी पढ़ें - 2,000 रुपये के नोटों का मुद्दा : संजय राउत का प्रधानमंत्री पर ‘मनमाने’ फैसले लेने का आरोप

ये समारोह सिंकदरपुर के पर्ल रिसॉर्ट,रानियां,चामल एवं सिरसा अनाज मंडी में आयोजित होंगे जिन्हें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे। डा. सिंह आज यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चैयरमेन अमीर चावला एवं आनंद बियानी भी थे।

डा. सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पद यात्रा के सुखद परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है अब उत्तरी भारत की बारी है। कर्नाटक के बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश मेें कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 19 विपक्षी दलों का एक मंच पर एकत्रित होना दर्शाता है कि 2024 मेंं भाजपा का केंद्र से भी सफाया हो जाएगा।

उन्होंने सरकार की जीरों टोलरेंस नीति पर चुटकी लेते हुए कहा कि झज्जर में एएनए सोसायटी द्वारा 9 एकड़ भूमि मात्र 2.75 करोड़ में खरीदना एवं चंद दिनों बाद ही 45 करोड़ में बेचने के साथ ही सोसायटी के पदाधिकारी बदलने से भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

मुख्यमंत्री के सिरसा में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान किसानों पर हुए लाठी चार्ज एवं महिलाओं अन्य लोगों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। यह बहुत बढ़ा घोटाला है सरकार को चाहिए सीनियर अधिकारियों की एक कमेटी गठित कर जांच करवाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जनसवांद फिक्स है, जिसमें वे मात्र अपनी तारिफ सुनना चाहते हैं। सिरसा हुई फजीहत के बाद अब मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रमों में खुद की बजाय मंत्रियों को भेजना चाहती है, जुलाई से मंत्री यह जनसंवाद छेड़ेगें। डॉ. सिंह ने दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का है और 2024 में कांग्रेस सत्तासीन होगी और पहली कलम से सभी घोषणाएं पूरी होंगी।

ये भी पढ़ें - विपक्षी एकजुटता की कवायद, नीतीश कुमार ने की मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात