Hamirpur: आंधी और बारिश में 16 गांवों की बिजली ठप, खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त, बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में आंधी और बारिश में 16 गांवों की बिजली ठप।

हमीरपुर में आंधी और बारिश में 16 गांवों की बिजली ठप। खंभे और लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित।

हमीरपुर, अमृत विचार। सोमवार की रात बिगड़े मौसम के मिजाज से तेज आंधी बारिश से विद्युत लाइनों के तार व पोल टूटकर गिरने से दर्जनों गांवों में आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। वहीं पेयजल की किल्लत होने से लोगों को भीषण गर्मी में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ है। 

क्षेत्र में अचानक मौसम के करवट लेने से सोमवार की रात करीब तीन बजे तेज आंधी और पानी होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई। जल्ला फीडर की विद्युत लाइन के पोल व तार टूटकर सड़क पर गिर गए। जिससे मौरंग से लोड वाहन नहीं निकल पाए। मंगलवार सुबह बिजली विभाग के कर्मियों ने ट्रैक्टर से विद्युत पोलों को सड़क किनारे किया।

तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका। वही बेरी सब स्टेशन 33 केवी लाइन फाल्ट में आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे जल्ला फीडर से जुड़े गांव जखेला, भैंसापाली,  पारा, कंडौर, चकोठी, जल्ला, जखेला, देवीगंज, मलहरा व बेरी फीडर से इंद्रपुरी बिंदुपुरी बेरी ककरऊ, गुजौरा, करियापुर, लहरा आदि गांव की एकल पेयजल योजना विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शोपीस बनकर रह गए।

वही जब इस बाबत में विद्युत विभाग के अवर अभियंता भारत सैनी से बात की तो उन्होंने बताया कि जल्ला फीडर से चकोठी रिठारी के लिए ठेकेदारों द्वारा डाली गई लाइन अभी बंद पड़ी हैं।

जिसके 7 खंभे टूट गए  हैं। वहीं विद्युत आपूर्ति करने में उस लाइन से कोई मतलब नहीं है। वही बेरी व जल्ला फीडर के विद्युत लाइनों को कर्मचारियों द्वारा फाल्ट ठीक करने का काम युद्ध स्तर से जारी है। फाल्ट ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी ।

संबंधित समाचार