मुरादाबाद : पूर्व सैनिकों की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें अधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक
जिला सैनिक बंधु की बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने शिविर कार्यालय सभागार में जिला सैनिक बंधु के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनीं और उसके प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा-चिकित्सा के अलावा आर्थिक सहायता आदि से संबंधित शिकायतें सुनकर उसके निस्तारण के लिए कहा। पूर्व सैनिक हवलदार कुलदीप सिंह ने शस्त्र लाइसेंस के पंजीकरण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सेवानिवृत्त हवलदार विकेश कुमार शर्मा ने असलहा लाइसेंस के आवेदन के बारे में जिलाधिकारी को बताया।
जिलाधिकारी ने इस पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया। पुष्कर कुमार भटनागर सेवानिवृत्त आनरेरी फ्लाइंग आफिसर ने सड़क-नाली की साफ-सफाई के बारे में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को सफाई कराने के लिए कहा। रिटायर्ड हवलदार तेजपाल सिंह ने टूटी पुलिया बनवाने की गुहार लगाई। इस पर नगर निगम के मुख्य अभियंता को अतिशीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, सीओ डॉ. अनूप सिंह, लीड बैंक प्रबंधक विशाल दीक्षित, रिटायर्ड कर्नल दलजीत सिंह चनना के अलावा अन्य भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।
स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुधारें
मुरादाबाद, अमृत विचार: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके शिविर कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत 2023-24 की नवीन परियोजनाओं के प्रस्ताव के संबंध में बैठक हुई। इसमें स्मार्ट क्लास, कंपोजिट, जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में रेन वाटर सिस्टम का निर्माण कराने, जीआईसी, जीजीआईसी में बहुद्देश्यीय हाल बनवाने, आरओ वाटर सिस्टम लगवाने, सौर ऊर्जा आधारित सिस्टम लगाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। खेल स्टेडियम गोपीवाला, 100 बेड के वर्किंग वुमेन हास्टल निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही, मुख्य वक्फ निरीक्षक मोमिन हसन, जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
