बहराइच: चीनी मिल का बॉयलर खुलने से दो कर्मचारी झुलसे, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पारले चीनी मिल परसेंडी में मिल का बॉयलर अचानक खुल गया। जिसकी चपेट में आकर मिल कर दो कर्मचारी झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के परसेंडी में पारले चीनी मिल का संचालन होता है। 

मिल में हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भूपानी गांव निवासी सत्यम सिंह (32) पुत्र अरुण प्रताप और अनुराग प्रताप सिंह (35) पुत्र नरसिंह बहादुर काम करते हैं। मंगलवार रात को दोनों कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी मिल के डिस्टेलरी प्लांट का बॉयलर खुल गया। जिससे बॉयलर से गर्म भाप निकलने लगा। जिसकी चपेट में दोनों कर्मचारी आ गए। 

आनन-फानन में दोनों कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ईएमओ डॉक्टर अंकित पांडेय ने बताया कि मिल कर्मी ज्यादा झुलस गया है। उधर घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें:-Saharanpur News: सहारनपुर में खुदाई के दौरान मिले मुगलकालीन सिक्के, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

 

संबंधित समाचार