आगरा : 24 और 25 मई को बदलेगा मौसम, तेज बारिश के बीच गिर सकते हैं ओले
आगरा, अमृत विचार। मौसम के तेवर बीते एक हफ्ते से काफी सख्त हैं जिले में लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को तेज आंधी और बारिश के बीच ओलावृष्टि हो सकती है। कल शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बुधवार को दिन के तापमान में कमी नहीं आई है। इस बीच अगर मौसम बदलता है तो तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज और कल तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। अगले दो दिन तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें -मुख्य सचिव का अयोध्या दौरा: गुप्तारघाट के निरीक्षण के बाद Ayodhya विजन की कर रहे समीक्षा
