बरेली: राजस्थान के जैसलमेर में विस्थापित हिन्दुओं के मकान तोड़ने के विरोध में दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। राजस्थान के जैसलमेर में विस्थापित हिन्दुओं के मकान गिराने का विरोध बरेली में शुरू हो गया है। आज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बरेली कलेक्ट्रेट पर राजस्थान सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया और कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने विस्थापितों के घर पर बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर 150 हिन्दुओं के परिवार को बेघर करने का अपराध किया है। 

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएम राजस्थान को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन बरेली डीएम को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बेखौफ शख्स ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर डाला फोटो, हुआ वायरल

संबंधित समाचार