वाराणसी : BHU में दूसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण के सामने छात्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र चक्का जाम कर सड़क पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी बातें नहीं मानी जाएगी तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमने अपने विभाग की महिला प्रोफ़ेसर का लिखित तथा मौखिक लगभग सभी तरीके से शिकायत की है ,इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। छात्रों ने कहा कि काउंसलिंग में शोभना नारलीकर का दिमाकी संतुलन खराब बताया गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए इनको तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया जाए। छात्रों ने कहा कि अपने 20 साल के कैरियर में अभी तक इन्होंने किसी भी छात्र छात्रा का पीएचडी तक कंप्लीट नहीं करा पाई है। कोई भी छात्र या छात्रा जब उनसे मिलने जाता है तो यह अभद्र भाषा गाली गलौज सहित एससी एसटी एक्ट लगवाने की बात करती हैं। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : बम्हरौली में बस से कुचलकर महिला की मौत

संबंधित समाचार