Deputy CM In Etawah: ब्रजेश पाठक सैफई में गंदगी देख भड़के, बोले- आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों का कटेगा वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Deputy CM In Etawah डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचें इटावा।

Deputy CM In Etawah डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इटावा पहुंचें। जहां सैफई में गंदगी देख भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों का वेतन कटेगा।

इटावा, अमृत विचार। Deputy CM In Etawah डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज जिले के सैफई आयुर्विज्ञान विवि, जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यूनिवर्सिटी में साफ सफाई की व्यवस्था सही न होने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। कुलपति को यह निर्देश दिए कि वे इसके लिए जिम्मेदार आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों के एक दिन की वेतन कटौती करें। इसके बाद उन्होने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहां मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे मंश जानकारी की।

सीएमएस को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखें। यदि अस्पताल में दवाइयां नहीं है तो उसकी लोकल परचेजिंग से पूर्ति करें। अस्पतालों में पर्याप्त धनराशि भेजी गई है। यदि धन की कमी आती है तो इसकी जानकारी तुरंत दें। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, सीएमएस डा एमएमआर्य समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे

सुरक्षा कर्मचारी हालत बिगड़ी

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला अस्पताल में इमरजेंसी गेट पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी निर्मला देवी की तबियत अचानक खराब हो गई। महिला को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डा शिवम राजपूत ने उनका उपचार किया।

सांसद विधायकभी रहे मौजूद

डिप्टी सीएम के इटावा दौरे में सांसद डा रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, वरिष्ठ नेता गोपाल मोहन शर्मा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम बोले- योगी सरकार ने समाजवादी गढ़ इटावा पर बड़ी मेहरबानी दिखाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार ने समाजवादी गढ़ इटावा पर बड़ी मेहरबानी दिखाई। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दावा विकास के मामले में इटावा को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने में कोई भी कोताही नहीं छोड़ेगी। इटावा को विकास के मामले पर सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही कहा कि सरकार की प्राथमिकता जिले को हर मामले में सर्वश्रेष्ठ बनाना है। चाहे लॉ इन ऑर्डर, जल जीवन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़के, सिंचाई समेत सभी मामलों में उच्च कोटि की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं, सैफई हवाई पट्टी के मेंटेनेंस के लिए योगी सरकार ने जारी किए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। सैफई में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल को नवंबर माह में हर हाल तक पूरा करने के निर्देश दिए। इटावा के सभी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था एक सप्ताह के पूरी तरह दुरुस्त की जाएगी।

संबंधित समाचार