Banda: मां ने नानी के घर ले जाने से किया मना, नीट की तैयारी कर रही किशोरी ने किया सुसाइड, मां बोली- अब हो रहा पछतावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda Suicide बांदा में नीट की तैयारी कर रही किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Banda Suicide बांदा में नीट की तैयारी कर रही किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने ननिहाल ले जाने से मना कर दिया था।

बांदा, अमृत विचार। Banda Suicide नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने पंखे की हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना उस वक्त हुई जब उसकी मां अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी। छात्रा भी ननिहाल जाना चाहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी महक (16) पुत्री रामशरण ने बुधवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे की हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने शव को फंदा काटकर नीचे उतार लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के चचेरे भाई आदित्य कुमार ने बताया कि महक की मां कंचन अपने मायके भरुआ सुमेरपुर के चंदपुरवा गांव भतीजे के मुंडन संस्कार में अपने पुत्र और भतीजे के साथ जा रही थी। महक भी ननिहाल जाने की जिद कर रही थी। इस पर मां ने उसे जाने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर महक कमरे के अंदर घुस गई और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चचेरे भाई ने यह भी बताया कि महक ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह नीट की तैयारी कर रही थी।

संबंधित समाचार