बाराबंकी : जेल भेज गया लव जिहाद का आरोपी, किशोरी को नकाब पहनाकर लाया था कलेक्ट्रेट   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार , बाराबंकी। किशोरी को नकाब पहनाकर कोर्ट मैरिज करने आए युवक पर मंगलवार की देर रात हैदरगढ़ कोतवाली में अपहरण,दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जालसाजी, पाक्सो एक्ट और धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। उसके बाद बुधवार को अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी युवक एजाज पुत्र मुन्ना मंगलवार को कस्बे के ही एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर नकाब पहना घर में रखे आभूषण के साथ भगाकर कलेक्ट्रेट आया था। यहां पर कोर्ट मैरिज कर वह किशोरी को मुम्बई ले जाने की तैयारी में था। मगर, नाबालिग होने के कारण कोर्ट मैरिज में बाधा आई तो वह जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आधार कार्ड बनवाने में लग गया। इसकी भनक अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने पूछताछ करने के बाद उसे बैठा लिया। 

इसकी सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची ओर दोनों को कोतवाली ले आई। लव जिहाद के मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को हुई तो वह कोतवाली पहुंच गए। जहां पर काफी गहमागहमी रही। इसकी सूचना पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि किशोरी अपने साथ घर में रखे आभूषण भी लेकर आई है। देर रात तक चले हंगामें के नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों को हैदरगढ़ कोतवाली भेज दिया। जहां पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। वहीं युवक की निशांदेही पर सोने की झुमकी व अंगूठी बरामद की।  सीओ जेएस अस्थाना ने बताया कि जालसाजी, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व धर्मपरिवर्तन की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


ये भी पढ़ें -बाराबंकी : पूर्व चेयरमैन ने जबरन फोटो लेकर की थी वायरल, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार