लखनऊ : एकेटीयू में एमबीए और फार्मेसी के छात्रों को तनाव प्रबंधन व संचार कौशल का दिया प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, लखनऊ । डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के प्रबंधन विभाग में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की ओर से एमबीए और फार्मेसी छात्रों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई। बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को तनाव प्रबंधन और संचार कौशल के बारे में बारीकियों के बारे में अवगत कराया गया।

बुधवार को पहले दिन प्रशिक्षक करन श्रीवास्तव और आदर्श शुक्ला ने छात्रों को अहम टिप्स देते हुए पढ़ाई और नौकरी के दौरान होने वाले तनाव से निपटने के बारे में समझाया। साथ ही व्यक्तिगत जीवन और नौकरी में कम्यूनिकेशन स्किल की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कहा कि कम्यूनिकेशन स्किल जितनी अच्छी होगी, सफलता के मौके भी बढ़ जाएंगे। प्रशिक्षकों ने छात्रों को कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी करने के बारे में भी सुझाव दिये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 75 छात्र शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : प्रमोशन के बाद पांच दिन की छुट्टी पर जा रहे दरोगा की चलती ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...
हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में चला बुलडोजर, 240 वकीलों के चैंबर ध्वस्त, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
प्रयागराज : मड़ौका में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी