बरेली: स्टांप रजिस्ट्रेशन में जनपद की स्थिति में सुधार की जरूरत- डीएम
फाइल फोटो
बरेली, अमृत विचार। स्टांप रजिस्ट्रेशन में जनपद की स्थिति में सुधार की जरूरत है। यह बात बुधवार को डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी आरसी तहसील स्तर पर लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराएं। जो भी मामले धारा-24 के तहत लंबित हैं।
उन्हें अभियान चलाकर पूरा कराएं। नक्शों की घरौनी की स्थिति भी ठीक नहीं है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पूनिया ने कहा कि जिन तहसीलों में अभी तक खतौनी ट्रांसफर नहीं हो पाई हैं, उसे 1 जून तक ट्रांसफर करा लें। अपर जिलाधिकारी नगर डॉ आरडी पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: फर्जी मेडिकल देने पर स्थगन अर्जी खारिज, डॉक्टर के विरुद्ध CMO को भेजा पत्र
