पीलीभीत: बिटिया को बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र की करंट से मौत, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में बेटी को बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों के शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार में हादसे के बाद चीख पुकार मची रही।
हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले उमाकांत मिश्रा (38) पुत्र रामनाथ की 12 वर्षीय पुत्री सृष्टि नहाने के लिए पानी की मोटर चलाने गई थी। इस दौरान उसे करंट लग गया। बहन को झटपटाता देख बेटा विशाल (17) दौड़ा और धक्का दे दिया। जिससे सृष्टि तो बच गई लेकिन विशाल करंट की चपेट में आ गया। शोर सुनकर पिता उमाकांत बेटे को बचाने के लिए दौड़े और वह भी करंट की चपेट में आ गए।
दोनेां के परिजन बेसुध हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि पूरे घर में करंट उतरा हुआ था। जब सृष्टि को बचाने के लिए विशाल गया था तो उससे पहले एमसीवी गिरा दी गई थी, लेकिन फिर भी करंट दौड़ता रहा। पिता-पुत्र से परिवार में चीख पुकार मच गई है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आईजी आए तो थाना सजाया.. बरेली से आई महिला फरियादी को गेट से भगाया, देखें वीडियो
