बरेली: बसपा ने तय किए विधानसभा अध्यक्ष
बरेली,अमृत विचार। बहुजन समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा कर प्रभारी सचिव भी नामित कर दिए गए हैं। गुरुवार को बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर संगठन में परिवर्तन करते हुए आनंद सिंह को बहेड़ी विधानसभा का अध्यक्ष और मनोहर लाल गौतम को प्रभारी सचिव, ओमकार कातिब को …
बरेली,अमृत विचार। बहुजन समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा कर प्रभारी सचिव भी नामित कर दिए गए हैं। गुरुवार को बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर संगठन में परिवर्तन करते हुए आनंद सिंह को बहेड़ी विधानसभा का अध्यक्ष और मनोहर लाल गौतम को प्रभारी सचिव, ओमकार कातिब को मीरगंज विधानसभा का अध्यक्ष और इन्द्र पाल सागर को प्रभारी सचिव, आशू सागर को भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष और सन्तोष पाल को प्रभारी सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा नन्हे लाल सागर को नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष सुम्मेर सिंह गौतम और बुद्धसेन गौतम को प्रभारी सचिव, वृजनन्दन साहू को फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष आरपी सिंह और वीआर जयंत प्रभारी सचिव, श्याम सिंह को बिथरी चैनुपर विधानसभा अध्यक्ष, विशाल कुमार और विजय आनंद को प्रभारी सचिव, महेन्द्र पाल सागर को शहर विधानसभा अध्यक्ष, सुरेन्द्र सागर को प्रभारी सचिव, अरविन्द वाल्मीकि को कैंट विधानसभा अध्यक्ष, रणविजय सिंह को प्रभारी सचिव, अरविन्द सागर को आंवला विधानसभा अध्यक्ष, दीनदयाल सागर को प्रभारी सचिव बनाया गया है।
महानगर अध्यक्ष गोपाल रस्तोगी को, महानगर उपाध्यक्ष अहमद नवी राही को, महानगर महासचिव अजय सागर को, महानगर संगठन सचिव राजन वाल्मीकि को, महानगर कोषाध्यक्ष सरदार भगवन्त सिंह को बनाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह, राजेश सागर, नरेन्द्र सागर, जयपाल सिंह, हेमेन्द्र गौतम मौजूद रहे।
