बरेली: सिविल एंक्लेव से उड़ान जल्द, बरेली-दिल्ली की उड़ान तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। केंद्र सरकार से जारी की गई 78 नए रूटों में बरेली-दिल्ली की उड़ान के शामिल होने से सिविल एंक्लेव से जल्द हवाई उड़ान शुरू होने की उम्मीद जगी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों की माने तो सितंबर के पहले सप्ताह में सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस …

बरेली,अमृत विचार। केंद्र सरकार से जारी की गई 78 नए रूटों में बरेली-दिल्ली की उड़ान के शामिल होने से सिविल एंक्लेव से जल्द हवाई उड़ान शुरू होने की उम्मीद जगी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों की माने तो सितंबर के पहले सप्ताह में सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर की टीम ने बरेली के एयर टर्मिनल का दौरा करने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को जो रिपोर्ट सौंपी है। उसके अच्छे परिणाम आने की चर्चा है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में अंतरजनपदीय विमान सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इसमें उत्तर प्रदेश में बरेली समेत कानपुर, चित्रकूट, श्रावस्ती, मुरादाबाद, अलीगढ़ शामिल किए गए हैं।

केंद्र सरकार से जारी रूटों में चित्रकूट से प्रयागराज, चित्रकूट से वाराणसी, श्रावस्ती से वाराणसी और श्रावस्ती से प्रयागराज के रूट के अलावा बरेली से दिल्ली की उड़ान भी शामिल की गई है। इससे जल्द सिविल एंक्लेव से उड़ान शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के बाद लखनऊ और प्रयागराज की उड़ान की अनुमति मिलने की बात कही जा रही है।

सूत्रों का यहां तक कहना है कि अगर पंतनगर को जोड़ा जाता है तो विदेशों की फ्लाइट पकड़ना भी बरेली के लोगों के लिए आसान हो जाएगा। इधर, सिविल एंक्लेव के महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ का कहना है कि एलायंस एयर के अधिकारियों के दौरे के बाद अभी कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में कुछ उम्मीद की जा सकती है।

संतुष्ट होकर गए थे एलायंस एयर के अधिकारी
एलायंस एयर के सेफ्टी मैनेजर, दो पायलट समेत अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले ही बरेली एयर टर्मिनल का दौरा किया थ। उन्होंने टर्मिनल का जायजा लिया। इसके साथ ही त्रिशूल एयरबेस के अधिकारियों के साथ भी बैठक की थी। कुछ ग्रामीणों से भी विचार साझा किए थे। करीब पांच से छह घंटे के इस दौरे में अधिकारियों ने बरेली के टर्मिनल से संतुष्ट होकर दिल्ली लौटे थे। यहां से जाने के बाद उन्होंने उड्डयन मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

संबंधित समाचार