फर्रुखाबाद : मस्जिद की मीनार पर चढ़ा युवक, गले में बांधा तार - जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला खटकपुरा में मस्जिद की मीनार पर दोपहर में एक युवक चढ़ गया। उसने गले में तार बांध लिया और आत्महत्या करने की धमकी दी। यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर उतरने के लिए मनाने लगी। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट भी वहां पर पहुंच गई और युवक को समझाया। करीब आंधे घंटे तक चले ड्रामा के बाद पुलिस कर्मी ने चढ़कर युवक को नीचे उतार लिया। 

थाना अमृतपुर के कसबा निवासी नागेंद्र राजपूत ने मकान की पुताई कराने के लिए अपने रिश्तेदार एटा जिले के नगला दुर्जन निवासी विपिन कुमार को बुलाया था। विपिन कुमार अपने साथ काम करने के लिए जाफर अली के 35 वर्षीय पुत्र सलीम को अपने साथ लेकर आया था। बुधवार को विपिन ने पुताई का सामान खरीदने के लिए नागेंद्र राजपूत से दस हजार रुपये लिए। वह सलीम के साथ सामान खरीदने शहर में आया। छह हजार रुपये का सामान खरीदा। शाम को सलीम ने विपिन से कहा कि वह किसी काम से जा रहा है, कुछ देर में आ जाएगा। यह कर वह चला गया। वह लौट कर नहीं गया। 

गुरुवार को सलीम खटकपुरा  मोहल्ले में स्थित मस्जिद की मीनार पर चढ़ गया और कहने लगा कि बहुत परेशान है। आत्महत्या कर लेगा। उसने गले में तार बांध लिया। स्थानीय लोगों ने उसको देखा तो नीचे उतरने के लिए कहा। वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने सलीम को नीचे आने के लिए कहा, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ। करीब आंधे घंटे तक वह ड्रामा करता रहा। इसके बाद काफी समझाने पर वह नीचे आने के लिए तैयार हुआ। पुलिस कर्मी ने पड़ोस की छत से मीनार पर चढ़कर युवक सलीम को नीचे उतारा और कोतवाली ले गए। सलीम से पुलिस चढ़ने का कारण पूछती रही, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बस इतना कहा कि वह बहुत परेशान है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।


ये भी पढ़ें -रायबरेली : CM आवास लाभार्थी से रिश्वत मांगने में प्रधान के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार