रायबरेली : दिल्ली जा रही महिला को बंधक बनाकर लूटा, जमकर की पिटाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन/रायबरेली, अमृत विचार। दिल्ली जाने के लिए निकली महिला को अज्ञात लोगो मार-पीटकर उससे जेवर और नगदी लूट लिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पति के साथ कोतवाली पहुँची पीड़िता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। 

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गद्दीपुर निवासी रिक्की साहू की पत्नी शीलम बुधवार को अपनी बेटी नित्या को लेकर बस से दिल्ली के लिए निकली थी। महिला के मुताबिक बछरांवा के निकट प्यास लगी तो बस से उतरकर पानी लेने चली गई। वही कुछ अज्ञात लोग उसके पास आये और उसे पीने के लिए पानी दे दिया। महिला के मुताबिक इसके बाद उसका मुंह दबाकर झाड़ियों में खींच ले गए और जमकर मारा पीटा। 

बदमाशों ने उससे मंगलसूत्र,कान का बाला,और पर्स में रखी दस हजार नगदी छीन ली। पीड़िता के पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी का फोन नही उठा तो उसे कुछ शंका हुई। इसके बाद खोजबीन की गई तो बछरांवा के निकट बदहवास अवस्था मे पड़ी हुई थी। उसकी पत्नी के शरीर पर गहरे जख्म के निशान है। कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा ने बताया कि एक महिला थाने आई हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान है। परिजनों के मुताबिक घटना बछरांवा की है।

ये भी पढ़ें -बांदा में संयुक्त टास्क फोर्स ने पकड़े 70 ओवरलोड वाहन

संबंधित समाचार