MJPRU: 25 से कम छात्र हैं तो दूसरे महाविद्यालय में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऐसे महाविद्यालयों को राहत दी है, जिनमें प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 25 से कम है। इन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा महाविद्यालय दूसरे महाविद्यालय के सहयोग से करा सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वार्षिक परीक्षा 2022-23 स्नातक में बीए, बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष, परास्नातक में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं में ऐसे महाविद्यालय जहां परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 25 से कम हो, वह अन्य महाविद्यालय से सहमति के आधार पर नियमानुसार परीक्षा करा सकते हैं। अंक अपलोड प्रत्येक दशा में नियुक्त परीक्षक द्वारा ही किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: बैंक मेें दो हजार के नोट बदलने का सिलसिला जारी, 50 लाख से अधिक हुए एक्सचेंज
