जापान में उपद्रव में दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की हत्या, सिटी असेंबली अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

जापान में उपद्रव में दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की हत्या, सिटी असेंबली अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

टोक्यो। मध्य जापान में हुए उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने सिटी असेंबली अध्यक्ष के बेटे को शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दी। आरोपी 31 वर्षीय मसानोरी आओकी है जो कि नागानो प्रांत के नाकानो सिटी असेंबली अध्यक्ष मासामिची आओकी का सबसे बड़ा बेटा है जिसे पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग चार बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 30 मिनट पर सूचित किया गया था कि एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू मार दिया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर संदिग्ध ने राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई और एक अन्य महिला को बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
 
उसने टोपी और मुखौटा पहना हुआ था और घटनास्थल से फरार हो गया और कहीं गायब हो गया, जिसके बारे में बाद में पुष्टि हुई कि वह अपने पिता के घर में छिपा हुआ है। संदिग्ध की मां सहित दो महिलाएं घर से भागने में सफल रहीं और 57 वर्षीय सिटी असेंबली अध्यक्ष के भी सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। जापान की सार्वजनिक मीडिया एनएचके ने कहा कि पिछले वर्ष देश में बंदूक से गोलीबारी की नौ घटनाएं हुई थीं, जिसके कारण पूरे देश में चार लोग मारे गए थे जबकि जापान में बंदूक अपराध अपवाद है। 

ये भी पढ़ें:- अमेरिका और चीन के व्यापार मंत्रियों ने एक-दूसरे के प्रतिबंधों पर जताई चिंता