मेरठ: शपथ ग्रहण में वंदे मातरम को लेकर विवाद, बिना शपथ लिए निकले ओवैसी के पार्षद, जमकर मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ में नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वंदे मातरम गाने को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। विवाद में बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने AIMIM के पार्षदों को बाहर निकाला। वहीं, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए ही प्रेक्षागृह से निकल गए।

जानकारी के अनुसार मेरठ के सीसीएस यूनिवर्सिटी के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण चल रहा था। इसी दौरान बीजेपी पार्षदों ने वंदे मातरम का गान शुरू कर दिया। AIMIM के पार्षदों ने इसका विरोध किया और बैठे रहे। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने उनके साथ मारपीट कर दी। 

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए AIMIM के पार्षदों को बाहर निकाला। इस दौरान AIMIM के पार्षद विरोध करने लगे, जिन्हें समझाने के लिए खुद मौके पर डीएम दीपक मीणा पहुंचे। हालांकि AIMIM पार्षदों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया है और चले गए। मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

वहीं, बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि अगर उन्हें वंदे मातरम् से दिक्कत थी तो चुप रहना चाहिए था... वो वंदे मातरम् को न गाते और चुपचाप रहते, लेकिन AIMIM के पार्षदों ने गैर-वाजिब टिप्पणी की... इससे हालात बिगड़े...बहिष्कार न करके उन्हें शपथ लेना चाहिए था... अब कर दिए हैं तो केबिन में शपथ लेंगे।

वहीं बीजेपी पार्षदों का कहना है कि यह जिन्ना को मानने वाले लोग हैं... यह ओवैसी के लोग हैं... यह देश का बंटवारा चाहते हैं, जो वंदे मातरम् नहीं गाएगा, उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे.इस मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि वंदे मातरम् को लेकर एआईएमआईएम के पार्षदों की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई, उसके बाद बवाल हुआ, मारपीट हुई... धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई... पुलिस ने सबको बाहर निकाल दिया।

ये भी पढ़ें- मेरठ: चुनावी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोली लगीं

संबंधित समाचार