हरदोई: बैंक के कर्ज में डूबे अधेड़ ने पेड़ से फंदा लगा कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बैंक के कर्ज के नीचे दबे अधेड़ ने गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।मामला बघौली थाने के मरेउरा गांव का बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मरेउरा 58 वर्षीय शिव बक्श सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे शौच के लिए घर से निकला। 

उसके काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो घर वाले तलाशने लगे। इसी दौरान गांव के पूरब उसी के खेत में खड़े यूकेलिप्टस में गमछे से लटकता हुआ उसका शव देखा गया। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

शिव बक्श सिंह के 4 बेटे विक्रम सिंह,संजय सिंह,नारायण सिंह और दीपक सिंह है।पिता की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। परिवार वालों के मुताबिक शिव बक्श सिंह के ऊपर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कछौना का कर्ज़ था।

जिसकी वजह से वह परेशान घूमा करता था। कहा जा रहा है कि उसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही बघौली चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह अपनी टीम के साथ मरेउरा पहुंचें और शव को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:-बलरामपुर में बोले बृजभूषण शरण सिंह- पहलवानों के आंदोलन में मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाये जा रहे हैं 

 

संबंधित समाचार