संभल: रानीगंज गंगा घाट पर डूबा युवक, 30 घंटे बाद गंगा में उतराता मिला शव
संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में रानीगंज गंगा घाट पर डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद करीब 250 मीटर दूर गंगा में उतराता मिला। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में गुरुवार को सोमवीर के बेटे गोलू और नन्हे का मुंडन संस्कार हुआ था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद करीब 250 लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों से गंगाघाट गए थे। वहां गंगा में नहाने के दौरान रूपराम, सोनपाल और प्रमोद डूब गए थे।
गोताखोरों ने सोनपाल और प्रमोद को बचा लिया था जबकि रूपराम गंगा में बह गया था। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने मशक्कत की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को फिर से गंगा में युवक की तलाश की गई। परिजन भी मौके पर डटे रहे। घटनास्थल से करीब 250 दूर रूपराम का शव गंगा में उतराता मिला।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कुत्ते को पीटने के विरोध पर युवक को पीटा, तीन पर रिपोर्ट
