Sawan 2023 Date: इस बार दो महीने का होगा सावन, 19 साल बाद बना ये शुभ संयोग

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Sawan 2023: सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। इस पवित्र  महीने में महिलाएं प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर महादेव की पूजा-अर्चना करती हैं। माना जाता है कि भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी होती है। श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सावन का महीना। 

कब से शुरू हो रहा है सावन 2023?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास करीब दो महीने का होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। माना जा रहा है कि यह शुभ संयोग 19 साल बाद बना है। दरअसल, इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहने वाला है। इस बार सावन में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की भी कृपा बरसेगी। इस बार सावन में भोलेनाथ के भक्तों को 8 सोमवार मिलेंगे।

सावन सोमवार का महत्व
कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है और भोलेनाथ का पूजन करता है उसके वैवाहिक जीवन खुशियों से भर उठती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। सावन के महीने में महादेव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के महीने में की गई पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

ये भी पढ़ें- Grah Pravesh Muhurat 2023: गृह प्रवेश के लिए इस दिन कर सकते हैं अपने नए घर की पूजा, यहां जानिए वर्ष 2023 का शुभ मुहूर्त

संबंधित समाचार