Hamirpur Boat Accident News : केन नदी में पलटी नाव, टला बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने 10 लोगों को ऐसे निकाला बाहर
Hamirpur Boat Accident News हमीरपुर के केन नदी में नाव पलटी।
Hamirpur Boat Accident News हमीरपुर के केन नदी में शव प्रवाहित करते समय नाव पलट गई। नाव में सवार सभी दस लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया गया।
हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur Boat Accident News सिसोलर थाना के बैजेमऊ गांव के पास शव को जल में प्रवाहित करते समय नाव पलट गई। केन नदी में गहराई कम होने से हादसा टल गया। नाव में सवार सभी दस लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया गया।
बैजेमऊ गांव के धनीराम सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया था। बीमारी से निधन होने पर परिजन शव को जल में प्रवाहित करने के लिए गांव के बाहर से निकली केन नदी में ले गए। शव को गहरे पानी में प्रवाहित करने के लिए नाव में सवार होकर दस लोग जा रहे थे। तभी नाव पलटने से हादसा हो गया था। प्रधान जुगल किशोर ने बताया कि पत्थर बांधकर शव को जल में प्रवाहित करते समय संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। बताया नाव में धनीराम सिंह का बेटा दिलीप, नाती कल्लू, भतीजे भोला सिंह व मोनू सिंह समेत दस लोग नदी में डूबने लगे। इनमें कोई तैरना नहीं जानता था।
वहीं नदी तट में मौजूद ग्रामीणों ने कूदकर सभी को बाहर निकाला। सभी सकुशल है। बताया कि नदी में पानी कम होने और मौके पर तैरना जानने वाले ग्रामीणों के मौजूद होने से हादसा टल गया। सीओ मौदहा विवेक यादव ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
