मुरादाबाद : बिजली दफ्तर में पीड़ित ग्राहक ने की दलाल की पिटाई, देखें VIDEO  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ लोगों ने मिलकर  एक व्यक्ति को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने वालों का आरोप है कि पकड़ा गया व्यक्ति विधुत विभाग में दलाल का कार्य करता है। 

पिटाई का शिकार दलाल चांद पर आरोप है की उसने बिजली बिल ठीक कराने आए एक ग्राहक सहित कई बिजली उपभोक्ताओं से धोखे से पैसे ले लिए और फिर फरार हो गया। लोगों ने इस दलाल को सिविल लाइन के आंबेडकर पार्क स्थित नगरीय विधुत वितरण खण्ड के कार्यालय में पकड़ लिया और उससे अपने पैसे मांगने लगे तो हंगामा खड़ा हो गया। फिर देखते -देखते दलाल की पीड़ित ग्राहक ने जोरदार पिटाई कर डाली। 

बिजली घर के ऑफिस में दलाल की पिटाई होता देख मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना पर जानकारी देते हुए बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने बिल जमा कराने के नाम पर पैसे ले लिए थे। जिसे लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। अब पूरे विभाग को ऐसे लोगों से सतर्क कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : एसएसपी साहब! बहू और बेटा जान से मारना चाहते हैं, शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार