मिड-डे मील में निकला सांप, दर्जनों बच्चे खाना खाकर बीमार, SDM ने कही ये बात
पटना। बिहार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मामला अररिया के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अमौना मध्य विद्यालय का है।। जहां एक सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में बच्चों के खाने में सांप निकल गया। जिससे वहां मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानाकरी के अनुसार इस खाने से करीब दर्जनों बच्चे बीमार हुए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है।
क्या है पूरा मामला?
एक एनजीओ की ओर से सप्लाई किए गए मिड-डे मील के खाने में सांप निकल गया। इस खाने को खाने से दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। इसके बाद आनन फानन में स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज किया और फिलहाल बच्चों को खतरे से बाहर बताया। वहीं, इस मामले की सूचना के बाद जिले से तमाम अधिकारी हॉस्पिटल जाकर बच्चों के साथ उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
SDM ने क्या कहा?
इस घटना पर अररिया के एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा, 'सभी बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं। खाने में सांप पाए जाने से थोड़ी अफरा-तफरी हुई थी लेकिन किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
ये भी पढ़ें- नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्ष का बहिष्कार एक तरह का अपमान: अनुराग ठाकुर
