Farrukhabad Murder : फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, खेत में पहुंचा बेटा, नजारा देख चीखने लगा
फर्रुखाबाद में किसान की हत्या।
फर्रुखाबाद के शमसाबाद थानाक्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी 75 वर्षीय किसान नन्हे लाल बाथम गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में मक्का की रखवाली करने शुक्रवार शाम को गए थे। रात दस बे पुत्र खाना देकर आया। शनिवार सुबह पुत्र चाय पिता को देने खेत पर गया। वहां चारपाई पर नन्हेलाल लहूलुहान पड़े थे। उसने परिजनों को घटना की जानकारी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
