अमरोहा : पुलिस के सामने दो पक्षों में पथराव, 10 लोग घायल, 16 लोगों के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मामूली कहासुनी को लेकर विवाद

अमरोहा, अमृत विचार। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा। इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की सुबोध नगर कालोनी में आकाश कुमार व राजपाल सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव होता रहा।

 किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसमें 10 लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि एक पक्ष से प्रीति की तहरीर पर मुकेश उर्फ राहुल, राजपाल, सोनकली, पूनम, अनीता, रोहित व दूसरे पक्ष से राजपाल की तहरीर पर मोहन, आकाश, नैनसुख, राकेश, रोहित, राहुल, बब्लू, आकाश, विकास व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- संभल: ट्रैक्टर से उछल कर सड़क पर गिरा बालक, मौत

संबंधित समाचार