स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रामपुर के खिलाड़ियों का जलवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 320 खिलाड़ी हुए शामिल, स्टेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद नेशनल में भिड़ेंगे खिलाड़ी, झारखंड में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में परचम लहराने की तमन्ना

रामपुर, अमृत विचार। स्टेट किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में रामपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। मेरठ में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 320 खिलाड़ी शामिल हुए। स्टेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद नेशनल प्रतियोगिता में बाक्सिंग के खिलाड़ी भिड़ेंगे। रामपुर के खिलाड़ियां की झारखंड में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में परचम लहराने की तमन्ना है।

सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में किक बाक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के 320 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रामपुर जनपद के वैष्णों मार्शल आर्ट फाइट क्लब के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने अपने अलग-अलग भार वर्ग में मेडल हासिल किए। कोच विक्रम सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल, दो खिलाड़ियों को सिल्वर और दो खिलाड़ियों को ब्राउंस मेडल मिला है। विजयी खिलाड़ियों का रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। चंद्रपुरा सोसायटी के चेयरमैन अरविंद्र ठाकुर और जौलपुर सोसायटी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।  

इन खिलाड़ियों को इस भार वर्ग में मिले यह मेडल
खिलाड़ी-                       भार-                      मेडल
नव्या-                             25 किग्रा-                सिल्वर
सिवांग कुमार-                 26 किग्रा.-                गोल्ड
धर्मेंद्र कुमार-                   47 किग्रा.                 सिल्वर
जयपाल-                         54 किग्रा.-               ब्राउंस
अनस-                            54 किग्रा.-               ब्राउंस
प्रेम सिंह-                        69 किग्रा.-               गोल्ड
रामलाल भारती-               74 किग्रा.-               गोल्ड

किक बाउंसिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित होगी। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए झारखंड जाएंगे।-विक्रम सिंह, कोच

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : वाहन की टक्कर से कैंटर मालिक व चालक की मौत, क्रेन से निकाले शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित