बहराइच : भारत छोड़ो आंदोलन के लिए दो बार जेल वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । जिले के भग्गड़वा बाजार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का शनिवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक है। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भग्गडवा बाजार निवासी शिव नारायण लाल गुप्ता पुत्र मैकूलाल गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनारायण लाल गुप्ता का जन्म 17 फरवरी 1917 में उनके पैतृक गांव भगड़वा बाजार में हुआ था। शिव नारायण गुप्ता 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में दो बार जेल भी गए थे। उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिक ने शोक व्यक्त किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, तहसीलदार कैसरगंज व पुलिस के जवानों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढें - संत कबीर नगर : दिवंगत नेता पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पैतृक गांव गोरखपुर के टांडा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव

संबंधित समाचार