दिल्ली: बीजेपी दो करोड़ के चंदे को लेकर केजरीवाल पर हुई हमलावर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फर्जी कंपनियों से कथित तौर पर दो करोड़ चंदा लेने के मामले में आम आदमी पार्टी के घिरने के बाद भाजपा लगातार हमलावर है। इस मामले में बीते दिनों दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कालेधन से रिश्ते का आरोप लगा रही है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश …

नई दिल्ली। फर्जी कंपनियों से कथित तौर पर दो करोड़ चंदा लेने के मामले में आम आदमी पार्टी के घिरने के बाद भाजपा लगातार हमलावर है। इस मामले में बीते दिनों दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कालेधन से रिश्ते का आरोप लगा रही है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को फिर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, “आम आदमी पार्टी और कालेधन का गहरा नाता है। फर्जी कंपनियों से काले धन के रूप में 2 करोड़ रुपये लेकर पार्टी चलाना ही आम आदमी पार्टी की जिद है। दिल्ली की जनता को निरंतर संकट में छोड़कर विज्ञापनबाजी करना भी आम आदमी पार्टी की जिद है।”

आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली दंगों के आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता रद्द होने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सच में बदलाव चाहती तो ताहिर हुसैन जैसे दंगाइयों को कभी पार्टी में नहीं रखती।

बता दें कि फर्जी कंपनियों के जरिए आम आदमी पार्टी को दो करोड़ रुपये देने के पुराने मामले में बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने मुकेश कुमार और सुधांशु बंसल को गिरफ्तार किया था। यह चंदा 2014 में पार्टी को मिलना बताया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार हुए सुधांशु बंसल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। आरोप है कि शेल कंपनियां बनाकर आम आदमी पार्टी को अवैध रूप से दो करोड़ रुपये का चंदा दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की कोख से पैदा हुई आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद काले धन को सफेद करने की मशीन बन गई।

संबंधित समाचार