बहराइच: बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के हुजूरपुर खुटेहना मार्ग पर बारात जा रहे बाइक सवार नाले में गिर गए। एक बराती की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलोरा बासू गांव निवासी प्रदीप कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार और संतोष (22) पुत्र राम अवतार की रिश्तेदारी में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। जिस पर बाइक से दोनों पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरकापुर में बारात जा रहे थे। हुजूरपुर खुटेहना मार्ग पर बाइक सवार रात 10 बजे पहुंचे। तीव्र मोड़ का सभी ने ध्यान नहीं दिया। बाइक अनियंत्रित होकर जमुवार नाले में गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार उपाध्याय ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल संतोष को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि देर रात में हादसा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-UP News: फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस बनवाने वाला बाहुबली विधायक अभय सिंह का साला गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता