आजमगढ़: बुझ गया घर का चिराग, इकलौती संतान ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर इलाके में नरांव गांव में शनिवार देर रात घर के अंदर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों के इसकी भनक लगी तो वो दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए और उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर क्षेत्र के नरांव के रहने वाले सोनू चौहान माता-पिता की इकलौती संतान था। जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात अपने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद घर के ऊपर भाग में लगी पाइप में साड़ी का फन्दा बनाकर धरन के सहारे लटक गया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर झूला देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए घर का दरवाजा तोड़ दिया।
वह लोग अंदर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे फंदे से उतार कर परिजन उपचार के लिए लेकर मुबारकपुर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी हो गई थी लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी।
यह भी पढ़ें:-UP News: फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस बनवाने वाला बाहुबली विधायक अभय सिंह का साला गिरफ्तार
