सुलतानपुर: कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, चार छात्र गंभीर
कूरेभार,सुलतानपुर/अमृत विचार। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार में शनिवार की रात ट्रक और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रात के समय होने के कारण आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस एवं स्थानीय चौकी प्रभारी जगदीश सिंह को सूचना दी।
मौके पर हेड कांस्टेबल कन्हैलाल यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कास्टेबल संजय यादव, हेड कांस्टेबल वासुदेव यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया।
कार पर 5 लोग सवार थे, जिनमें से शुभ शुक्ला जो कि देवरिया के निवासी हैं कार को चला रहे थे। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। अन्य चार दानिश निवासी जम्मू कश्मीर, हर्षित मिश्रा,गोविंद,राणा,यह सभी केएनआईटी में इंजीनियरिंग के छात्र है।
शुभ शुक्ला का शव हेड कांस्टेबल कन्हैया लाल यादव एंबुलेंस सहायक पप्पू एवं आम जनमानस मिलकर गाड़ी से निकलवा कर एंबुलेंस के सहारे मरचयूरी में भिजवाया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी आरके रावत भटमई चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह माय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मानवता हुई शर्मसार
प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो पीआरबी 2824 पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव एक्सीडेंट के समय घटनास्थल पर खड़े होकर घटना को देखें और मुंह मोड़ कर चले गए। बाद में फोन से डायल 112 से जानकारी लिए। इसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
यह भी पढ़ें:-UP News: फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस बनवाने वाला बाहुबली विधायक अभय सिंह का साला गिरफ्तार
