लखनऊ: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की कार की चपेट में आकर मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के खुर्दही बाजार निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता शीतला प्रसाद(49) और उनकी पत्नी मालती(46) सुबह छह बजे के करीब मॉर्निंग वॉक …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के खुर्दही बाजार निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता शीतला प्रसाद(49) और उनकी पत्नी मालती(46) सुबह छह बजे के करीब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
बीच सुशांत गोल्फ सिटी के पास पीछे से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि दोनों की रास्ते में मौत हो गयी। इस हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।
