आशिकी का ऐसा भूत, औरैया से कानपुर आए युवक ने अपनाया यह तरीका, पहना बुर्का और प्रेमिका से मिला, फिर पहुंच गया थाने, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के घाटमपुर में बुर्का पहनकर युवक पहुंचा।

बुर्का पहनकर औरैया से कानपुर के घाटमपुर में प्रेमिका से मिलने युवक पहुंचा। लोगों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई की। संदिग्ध मामला लगने पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ण अजीबोगरीब मामला पुलिस के सामने आया है। जहां प्यार के खातिर एक प्रेमी औरैया से अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर पहुंच गया। युवक प्रेमिका से मिलकर वापस लौट ही रहा था। तभी लोगों ने बच्चा चोर के शक मामला संदिग्ध मानकर बुर्का पहने युवक को पीटने के बाद पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घाटमपुर में एक युवक को बुर्का पहने देख लोगों ने बच्चा चोर के शक में पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान औरैया जिले के जगन्नाथपुर गांव निवासी अंसार के रूप में बताई। युवक ने बताया कि वह रविवार दोपहर घाटमपुर क्षेत्र में अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर आया था। ताकि प्रेमिका के घरवाले उसे पहचान ना सके। प्रेमिका के घर पहुंचने पर प्रेमिका युवक को अपनी दोस्त बताकर घर के अंदर ले गई थी।
 

पैरो में जूता पहने होने पर लोगों को हुआ शक 

प्रेमिका से बातचीत करने के बाद युवक बुर्का पहने हुए वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों की नजर बुर्का के नीचे पैरो में पहने जूतों पर गई, तो लोगों को शक हुआ की बुर्के के अंदर युवक है। लोगों को लगा की यह बच्चा चोर है। जिस पर लोगों ने युवक को पकड़कर पिता इसके बाद पुलिस को सूचना दी। युवक ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी भी घाटमपुर में है। इस मामले में एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक को लोगों को बच्चा चोर के शक में पकड़ा था। युवक ने बताया कि वह प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर आया था, ताकि कोई उसे पहचान ना सके। अभी युवक से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार