Hamirpur News : किसान व साथी को मारपीट कर एक लाख रुपये छीने, लोडर से आते समय चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में किसान व साथी को मारपीट कर एक लाख रुपये छीने।

Hamirpur News हमीरपुर में किसान व साथी को मारपीट कर एक लाख रुपये छीने। लोडर से आते समय चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

हमीरपुर, अमृत विचार। जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद नहर के पास राठ गल्ला मंडी में मटर बिक्री कर वापस लोडर वाहन से लौट रहे एक किसान व उसके साथी को दबंगों  ने तमंचा की बट से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही किसान के एक लाख रुपये छीन लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के अलकछवा निवासी राजेश कुमार पुत्र विजय बहादुर ने बताया कि शनिवार को वह राठ मंडी मटर बेचने गया था। वह अपने साथी संदीप पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ लोडर से वापस लौट रहा था। तभी पतखुरी और अमूद गांव के बीच स्थित नहर के पास पथखुरी गांव के दबंग प्रवेश, कामेश, ध्रुव व अशोक ने जबरन लोडर गाड़ी को रोक ली और माल की बिक्री के रखे एक लाख रुपये छीन लिए।

विरोध करने पर दोनों लोगों को लाठी ठंडों से जमकर मारा पीटा और तमंचा के बट से सिर में प्रहार कर दिया। दबंगों ने जानमाल की धमकी भी दी है। बताया कि मारपीट से उसके सिर में व उसके साथी की नाक आंख और हाथ में गंभीर चोट आईं। थाना प्रभारी विनोद सरोज ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार