लखनऊ: बुलेट बाइक पर युवती को आगे बैठाकर इश्क फरमाते प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी युगल का बुलेट बाइक पर फिल्मी अंदाज में इश्क फरमाते हुए स्टंट करते हुए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार बुलेट बाइक पर युवती को आगे टंकी पर बैठाकर स्टंट कर रहा है, जिसका राहगीरों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट वायरल कर दिया। 

 

इतना ही बाइक सवार युवक ने एक हाथ से युवती के पैर को पकड़ रखा है तो वही दूसरे हाथ से वो बाइक चला रहा है। यानी बुलेट सवार युवक अपनी और युवती की जान जोखिम में डालकर एक हाथ से ही गाड़ी चला रहा है। वायरल वीडियो राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पांच सेकंड के इस वीडियो में बुलेट सवार युवक युवती को गलत तरीके से बाइक की टंकी पर बैठाकर फर्राटे भरते हुए नजर आ रहा है।  

बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक युवती का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार युवक का चालान कर दिया था।

यह भी पढ़ें:-Death Anniversary: पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह को किया याद, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार