बरेली: जमीनी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जमीनी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की जिसमें दो सगे भाई घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आंवला थाना क्षेत्र के गांव उड़ला निवासी 29 वर्षीय पिंकी और उसके बड़े भाई अभिलाख सिंह को इलाज के लिए बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिंकी ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी सत्येंद्र से जमीनी विवाद चल रहा है और न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन है। जिसके चलते दोनों पक्षों में अक्सर झगड़ा होता रहता है। 

इसी बात की रंजिश के चलते बीती रात सत्येंद्र अपने भाई कमल और नन्हे के साथ लाठी लेकर उसके घर में घुस आया और वहां मौजूद दोनों भाइयों पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई जिसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- बरेली: नौकरी छूटने से तनाव में चल रहे शख्स ने जहर खाकर दी जान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म