क्रिस्टियानो रोनाल्डो बोले, मेरा जुनून और सपने पहले जैसे कायम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तुरिन। पुर्तगाल और जुवेंतस के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह पहले की तरह अपने क्लब के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका जुनून और सपने पहले की ही तरह कायम हैं। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं जुवेंतस के साथ तीसरे सीजन की तैयारी में हूं। मेरा जोश और सपने पहले …

तुरिन। पुर्तगाल और जुवेंतस के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह पहले की तरह अपने क्लब के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका जुनून और सपने पहले की ही तरह कायम हैं।

रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं जुवेंतस के साथ तीसरे सीजन की तैयारी में हूं। मेरा जोश और सपने पहले जैसे ही कायम हैं। गोल, जीत, समर्पण और प्रतिबद्धता और सबसे ऊपर पेशेवर रुख। मैं अपनी पूरी क्षमता से अपने साथियों की मदद करूंगा और हम साथ मिलकर इटली, यूरोप और दुनिया जीतने की कोशिश करेंगे।”

35 साल के फारवर्ड के टीम में रहते हुए युवेंतस ने बीते दो सीजन में इेली सेरी ए जीता है। इस साल चैम्पियंस लीग में हालांकि युवेंतस को अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित समाचार