अयोध्या : आग से चार घर की गृहस्थी राख, गाय भी जिंदा जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सरियावा के मजरे रंजीत के पुरवा में सोमवार को लगी आग में चार लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। एक गाय की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची।
   
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरियावा के मजरे रंजीत के पुरवा में सोमवार 12 बजे अज्ञात कारणों से शिवकुमार रंजीत का के छप्पर में आग लग गई। जो देखते ही देखते गांव में ही इनके सगे भाई राजकुमार, विजय कुमार के सरिया को भी अपने आगोश में ले लिया। घर के बगल रामप्रसाद के गृहस्थी का भी सारा सामान जल गया। एक पीड़ित राम प्रसाद ने बताया की तन पर जो कपड़ा है वही बचा है। आग की चपेट में आकर गेहूं, भूसा, कंडा और लकड़ी तथा दो चारा काटने की मशीन व तीन साइकिलें भी जल गईं। सूचना के बाद भी हल्का लेखपाल घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें - बस्ती : शोभायात्रा और शौर्य प्रदर्शन के साथ आर्य वीर दल का शिविर सम्पन्न

संबंधित समाचार