CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में रोल्स-रॉयस, इसके अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हॉक 115 अत्याधुनिक प्रशिक्षण विमान खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रोल्स-रॉयस और इसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, जांच एजेंसी ने मामले में रोल्स-रॉयस पीएलसी, रोल्स-रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक टिम जोन्स, कथित हथियार आपूर्तिकर्ता सुधीर चौधरी और भानु चौधरी तथा ब्रिटिश एयरोस्पेस सिस्टम को आरोपी बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 2016 में प्रारंभिक जांच दर्ज की थी जिसे बाद में नियमित मामले में तब्दील कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें : पहलवानों को जंतर-मंतर के अलावा अन्य उपयुक्त स्थल पर प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी: दिल्ली पुलिस 

संबंधित समाचार