अयोध्या: 10 जनपदों के 24 केंद्रों पर यूपी कैटेट परीक्षा कल, केंद्रों पर पहुंचे कर्मचारी और अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज, अयोध्या। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा मंगलवार को प्रदेश के 10 जनपदों के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालय से ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी व अधिकारी सोमवार को तड़के रवाना हुए। 30 मई को स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परिक्षाएं आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए हैं। 

मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक तरीके से अभ्यर्थियों के सत्यापन कराए जाएंगे। अयोध्या में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिविल लाइन, एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज,धारा रोड। 

प्रवेश के लिए परिक्षाएं अयोध्या, मेरठ बरेली लखनऊ, बांदा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, झांसी और आजमगढ़ शहर के चयनित केंद्रों पर कराई जा रही है। कानपुर में 6, झांसी में 1, बांदा में 1, आगरा में 1, बरेली में 2, मेरठ में 3, अयोध्या में 3, आजमगढ़ में 1, वाराणसी में 2 और लखनऊ में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के चारों राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कैटेट परीक्षा 31 मई को परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम पाली में आयोजित होगी। इसके लिए 10 जनपदों में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 3796 और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 1170 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें : पहलवानों के समर्थन में उतरीं मायावती- कहा- बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को आगे आना चाहिए

संबंधित समाचार