रायबरेली : पत्नी को विदा कर ले जा रहे युवक पर जानलेवा हमला , ग्रामीणों के दौड़ाने पर भागे हमलावर 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे  पर अज्ञात लोगों ने जान लेवा  हमला कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले। वही पिटाई से घायल दुल्हे को ग्रामीणों ने सीएचसी रोहनिया में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
      
सलोन थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव निवासी राकेश लोधी की बेटी मोहनी की रविवार को शादी थी। बारात कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली अंतर्गत अझुआ कस्बे से आई थी। रात भर चले मंगल गीतों के साथ वैवाहिक रस्मो का कार्यक्रम सोमवार सुबह संपन्न हुआ। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे  दूल्हा दीपू सिंह दुल्हन को विदा करके अपने गांव के लिए निकला था। इसी बीच गांव के समीप बिजली घर के पास लगभग दर्जनभर अज्ञात लोगों ने दूल्हे की गाड़ी के सामने आकर कार रुकवाई। इसके बाद जब तक दूल्हा दीपू कुछ समझ पाता लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी गई। आसपास के लोगों ने जब देखा और पकड़ने का प्रयास किया तो हमलावर मौके से भाग निकले। साथ के बारातियों व स्थानीय लोगों ने घायल दूल्हे दीपू सिंह को सीएचसी रोहनिया में प्राथमिकी उपचार के लिए भर्ती कराया है। इस दौरान दुल्हन भी अस्पताल में बैठी रही।

सीएचसी अधीक्षक डाक्टर एम.के. शर्मा ने बताया कि घायल अवस्था मे एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज किया जा रहा है । कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना स्थल पर इंचार्ज विजय कुमार को जांच के लिए भेजा गया है।घटना से सम्बंधित तहरीर प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें - बहराइच: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बयान से नाराज हुए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जानें मामला

संबंधित समाचार